महमूदाबाद में बालिका से दुष्कर्म के प्रयास में पुलिस ने चार आरोपियों को भेजा जेल, वही मेडिकल परीक्षण में दुष्कर्म की नहीं हुई पुष्टि

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
ब्यूरो , सीतापुर : जनपद सीतापुर की कोतवाली महमूदाबाद क्षेत्र में एक बालिका से छेड़छाड़ और रेप के प्रयास के मामले में महमूदाबाद कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर चार नामजद और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। और पुलिस ने नामजद अभियुक्त शादिक पुत्र लल्लन, पुत्तन पुत्र चुन्नी , अजीम पुत्र लल्लन, निवासी मोतीपुर तथा अतीक उर्फ मुमताज पुत्र रफीक खान निवासी भटपुरवा थाना सदरपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
और घटना के मुख्य आरोपी शादिक को छेड़छाड़ व मारपीट, बलबा व अन्य को मारपीट तथा बलबा की धाराओं में जेल भेजा गया है। और उन्होंने यह भी बताया कि अज्ञात लोगो की भी पुलिस तलाश कर रही है। और वही बालिका से छेड़छाड़ के मामले पर सपा नेता और पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह वर्मा ने सरकार पर हमला बोलते हुये कहा कि भाजपा सरकार में बेटियां सुरक्षित नहीं है।
नगर पालिका परिषद महमूदाबाद में हुई घटना अत्यंत शर्मनाक है। और गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस व पीएसी बल के जवान तैनात है। और शरारती तत्वों पर पुलिस पैनी नजर बनाए रखी है। तथा परिजनों व महिला आरक्षियों के साथ बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया था। और मेडिकल परीक्षण में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। आज शुक्रवार को किशोरी के न्यायालय में बयान कराया जाएगा। और पीड़िता व चिकित्सकों को दिए बयान के आधार पर दुष्कर्म की धारा 376 बढ़ाई गई है।




