अभिमतसम्पादकीय

महापुरुषों ने जन्मजात रूप से कोई भी महानता लेकर नहीं आए थे ।

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

जी हां साथियों यही सच है कि हर व्यक्ति में कोई न कोई अनूठा गुण अवश्य ही होता है, यह बात भी हम बार-बार बोलते ही हैं आपसे की आपके भीतर ही सभी शक्तियां पहले से ही निहित है, महान से महानतम बनने के बीज आपके अंतः करण में ही मौजूद है। यह तो आप भी जानते ही हैं कि बाल्मीकि, अंगुलिमाल, सूरदास, अशोक ,  तुलसीदास ,स्वामी विवेकानंद , बुद्ध भगवान और भी बहुत से महान लोग है, जिनका ध्यान से देखिए तो जीवन आरंभ में कलुषित ही तो थी। गांधीजी भी तो जन्मजात अवतार नहीं थे, यदि जन्मजात अवतार होते तो गांधी को लगभग 30 वर्ष तक की आयु तक इधर-उधर भटकना नहीं पड़ा होता , मेरा कहने का मतलब है साथियों की यहां जितने महान लोगों की हमने बातें की यदि यह लोग जन्मजात महापुरुष होते तो इनका जीवनक्रम फिर तो आरंभ से ही निर्धारित दिशा में ही चल रहा होता, दोस्त अनगिनत महापुरुष, संत महात्माओं के जीवनक्रम ऐसे ही रहा है, जिन्हें ध्यान पूर्वक देखने से बिल्कुल स्पष्ट होता है कि वे महान लोग जन्मजात रूप से कोई भी महानता लेकर नहीं आए थे,  सभी महान लोग अपने जीवन का बहुत बड़ा भाग निरर्थक अथवा अस्त व्यस्त ही गवाएं। समय अनुसार इन महापुरुषों के अंतः चेतना ने पलटा खाया, फिर वे कुछ से कुछ हो गए। मेरा कहने का मतलब है कि महानता का  पूर्व संचित कण यदि किसी व्यक्ति के अंतः करण में विद्यमान है तो वह कभी भी प्रतिफलित हो सकता है,खुद पर विश्वास हो तो ईश्वर ,अल्लाह और प्रकृति की एक दृष्टि किरण उसका कायाकल्प कर सकती है, इसलिए आज से ही आप भी अपने जीवन में दूरदर्शी विवेकशीलता अपनाओ मेहनत और ईमानदारी के साथ अपनाओ और उसी आधार पर नीति निर्धारित करके अनवरत चलते रहिए। साथियों कुछ मेरे साथियों का सवाल होता है की एक साहित्यकार क्या होता है ? उन सभी के लिए मेरा यही जवाब है, की एक साहित्यकार एक  कविता ,लेख या कहानी मात्र से लाखों क्रांतिकारी  बिना रक्त पात के पैदा कर सकने का सामर्थ्य रखता है, यहां कबीर रैदास नानक , प्रेमचंद ,मलूकदास रामधारी सिंह दिनकर, सुभद्रा कुमारी चौहान, सूर्य कांत निराला इन सभी  को  केवल  साहित्यकार और समाज-सुधार कहना उनके साथ नाइंसाफी होगी । साथियों  देखो साहित्यकार जब कोई रचना रचता है तो उसके दिलों दिमाग में न केवल अपने सोये हुए समाज को संगठित,  प्रेरित व अखंडित, करना होता है , बल्कि उसके माध्यम से उसे जगाने के साथ पाखंड रुढ़िवाद से मुक्त करना भी होता है, इतना ही नहीं दोस्त  जिस समय वह कोई साहित्य रचता है ,तो वह समय देश काल का साक्षात् इतिहासकार भी होता है। याद कीजिए बिस्मिल फरीदाबादी की  रचना “सर फरोशी की तमन्ना,अब हमारे दिल में है ” इनके इस एक रचना ने कितने क्रांतिकारियों को खुशी-खुशी फांसी की फंदा चूमने और देश को आजाद कराने के लिए गोरों को मजबूर जो कर दिया था,इसीलिए कल की भावी पीढ़ी उसे पढ़ समझ कर अपने पुरखों के भयंकर  भूल होने को भी रचता है , जैसे की सामाजिक ,राजनीतिक, शारीरिक, सांस्कृतिक आर्थिक का  पुनः सुधार करते हुए अपनी भावी पीढ़ी के सुखद समृद्ध भविष्य का भविष्य वाणी तथा सुधारात्मक मार्ग प्रशस्त करता है,तो साथियों आप समझ गए ना कि आप प्रभु की संतान अमर आनंद के हिस्सेदार पवित्र और पुण्य आत्मा हो, आप ही के अंदर शक्तियों का महावृक्ष है, किसी भी बीज से अंकुर तभी फूटता है, जब वह फटता है और बाद में यही अंकुर एक महावृक्ष बन जाता है, इसलिए सकारात्मकता के साथ अपने गुणों के विकास में सहायक अवसरों को बराबर खोजते रहिए, लगातार बढ़ती चलिए, जो अपनी शक्तियों को पहचान लेता है वही तो आखिर एक दिन सफलता के शिखर पर पहुंचता है, वही इंसान कुछ करके दिखाता है और महान बनता है, बाकी तो साथियों लोग केवल समय पूरा करने के लिए इस धरती पर आते हैं, और गुमनामी की मौत मर कर भुला दिए जाते हैं ।

कवि विक्रम क्रांतिकारी ( विक्रम चौरसिया चिंतक/पत्रकार/आईएएस मेंटर/ दिल्ली विश्वविद्यालय 9069821319 लेखक सामाजिक आंदोलनो से जुड़े रहे हैं, व वंचित तबकों के लिए आवाज उठाते रहते है ।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button