महाराष्ट्र

महाराष्ट्र ट्रेन गोलीबारीः आरोपी आरपीएफ कांस्टेबल को 7 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेजा गया

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

मुंबई : मुंबई की एक अदालत ने चलती ट्रेन में चार लोगों की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में मंगलवार को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के कांस्टेबल चेतन सिंह को सात अगस्त तक राजकीय रेलवे पुलिस की हिरासत में भेज दिया गया। यह घटना सोमवार को सुबह पालघर स्टेशन के समीप जयपुर-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस ट्रेन में हुई थी।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी कांस्टेबल चेतन सिंह (34) ने अपने वरिष्ठ अधिकारी एवं आरपीएफ में सहायक उप-निरीक्षक टीकाराम मीणा तथा तीन अन्य यात्रियों की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया था और बाद में उसका हथियार भी बरामद कर लिया गया। अधिकारियों के अनुसार, रेलवे बोर्ड ने घटना की जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button