प्रतापगढ़

महिलाओं के स्वाभिमान संरक्षा को लेकर अधिकारों को मिलेगी शक्ति-अपर जिला जज

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा महिला अधिकार संरक्षण पर हुई गोष्ठी में हुआ मंथन

लालगंज, प्रतापगढ़। स्थानीय लालगंज ब्लाक सभागार में सोमवार को महिलाओं के अधिकार संरक्षण को लेकर जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में हुई संगोष्ठी का शुभारंभ अपर जिला जज नीरज बरनवाल ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

बतौर मुख्य अतिथि अपर जिला जज नीरज ने कहा कि कानून में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर मजबूत प्राविधान किये गये हैं। उन्होने कहा कि अवसर की समानता के साथ महिलाओं को हर क्षेत्र में स्वाभिमान के साथ जीवन यापन के लिए हर जरूरी कानून को प्रभावी बनाया रखा जाएगा। उन्होने लोगों से सामाजिक ढ़ांचे की मजबूती के लिए भू्रण हत्या तथा बाल विवाह एवं दहेज उत्पीड़न की कुरीतियों को मिटाये जाने में जागरूकता का आहवान किया।

अपर जिला जज ने कार्यस्थल पर महिलाओं के उत्पीड़न से बचाव के लिए वातावरण को सुदृढ़ किये जाने पर जोर दिया। कार्यशाला में जननी सुरक्षा योजना के साथ महिला उत्पीड़न के रोकथाम पर भी प्रकाश डाला गया। आल इण्डिया रूरल बार एसोशिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने महिला सशक्तीकरण के उदाहरण रखते हुए कार्यशाला मे मौजूद महिलाओं की जमकर हौंसला आफजाई की। वरिष्ठ अधिवक्ता विश्वनाथ त्रिपाठी तथा संयुक्त अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष विकास मिश्र ने अपने संबोधन में विविध कानूनों का जिक्र करते हुए महिलाओं के अधिकारों के संरक्षण को प्रभावी बनाए जाने पर जोर दिया।

चीफ लीगल एण्ड डिफेंस कांउसिल महावीर यादव ने घरेलू हिंसा व भरण पोषण के कानूनी उपबन्ध पर प्रकाश डाला। जिला समन्वयक प्रिया जायसवाल तथा चिकित्साधिकारी डा. किरन सिंह ने भी महिलाओं के लिए विविध कल्याणकारी योजनाओं पर सार्थक विचार व्यक्त किये। तहसीलदार धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संगोष्ठी के ध्येय पर प्रकाश डाला। संचालन अधिवक्ता एवं पीएलवी निरंजन प्रकाश त्रिपाठी ने किया।

इस मौके पर नायब तहसीलदार पंकज कुमार, प्राधिकरण के पीएलवी महेन्द्र त्रिपाठी, सुरेन्द्र सरोज, विशाल त्रिपाठी, अधिवक्ता सिंटू मिश्र, अखिलेश विश्वकर्मा, मीना, आशा सरोज, बृजेश, मुरलीधर तिवारी, भूपेन्द्र तिवारी आदि रहे। आभार प्रदर्शन एडीओ पंचायत आद्या प्रसाद दुबे ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button