सहारनपुर

महिलाओं को दी योजनाओं की जानकारी

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

सहारनपुर। थाना गागलेहडी की मिशन शक्ति टीम द्वारा गांव शेरपुर शाहपुर के प्राथमिक विद्यालय में मिशन शक्ति अभियान फेज-3 के अंतर्गत तथा पूर्व में चलाई गई मिशन शक्ति योजनाओं के संबंध में महिलाओ एवं बालिकाओं को संबंधित कानूनों, अधिकारों एवं योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी देकर जागरूक किया गया। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत दिशा निर्देशों की जानकारी तथा साइबर क्राइम से बचाव और यातायात नियमों का पालन करने के संबंध में समझाया गया। रैली का उद्घाटन क्षेत्राधिकारी बेहट द्वारा किया गया तथा हेल्प लाइन नम्बर 1090, 112, 181, 108, 1098, 1076 आदि के बारे में अवगत कराते हुए पम्पलेट वितरित किए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button