मुजफ्फरनगर

महिला के बालों में थूक कर काट रहे जावेद हबीब के वायरल वीडियो पर भड़का हिंदू संगठन, कराया एफआईआर दर्ज

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

मुजफ्फरनगर: देश के मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब का सेमिनार के दौरान महिला के बालों में थूकते हुए दिखाई दे रहे है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे लेकर हिंदू संगठन क्रांति सेना ने स्थानीय थाने का घेराव किया। संगठन ने जावेद हबीब के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। दरअसल, हिन्दू संगठन का आरोप है कि हेयर स्टाइलिस्ट सेमिनार कार्यक्रम में ब्यूटी पार्लर संचालिका का अपमान किया है। यह हिन्दू संगठन कभी भी इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। वहीं पीडि़त ब्यूटी पार्लर संचालिका ने कहा कि हेयर डिजाइन द्वारा बाल कटिंग के दौरान मेरे बालों में थूका गया। उन्होंने कहा कि अब मैं अपने बगल में नाई के यहां पर कटवा लूंगी, परंतु अब मैं हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब के यहां बाल नहीं कटाऊगी। बता दें कि जावेद हबीब ने कुछ दिन पहले ही होटल किंग विला पर सेमिनार का आयोजन किया था। जहां उन्होंने बालों के रखरखाव के बारे में बताया। जावेद हबीब ने सेमिनार के दौरान महिला को कहा कि उनके बाल गंदे है और उन्होंने शैंपू नहीं किया। जिसके बाद जावेद हबीब ने महिला के बालों में कंघी करते हुए थूकने लगे और कहा कि थूक में जान है। जिसका वीडियो वायरल हो गया। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले को लेकर एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया हिंदू संगठन क्रांति सेना ने थाने में तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button