प्रतापगढ़

महिला शक्ति के तहत निकाली गयी जागरूकता रैली, लोगों को गिनायी महिला सुरक्षा से जुड़ी योजनाएं

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

लालगंज, प्रतापगढ़। मिशन शक्ति के चतुर्थ चरण के प्रारम्भ होने के उपलक्ष्य में पुलिस व ब्लाककर्मियों की ओर से जागरूकता रैली निकाली गयी। शनिवार को ब्लाक परिसर से निकाली गयी रैली को खण्ड विकास अधिकारी इन्दुप्रकाश श्रीवास्तव व प्रभारी निरीक्षक अवन दीक्षित ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। जागरूकता रैली में शामिल महिला पुलिसकर्मियों व राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की कार्यकत्रियों ने नगर में घूमकर लोगों को महिला अपराध के लिए चलायी जा रही शासन की योजनाओं के प्रति जागरूक किया।
महिला हेल्पलाइन, महिला हेल्पडेस्क, डॉयल एक सौ बारह, दस-नब्बे महिला हेल्पलाइन समेत महिलाओं की सुरक्षा के लिए शासन की ओर से संचालित योजनाओं के बारे में जागरूकता प्रदान की गयी। इस मौके पर डीएमएम सुमन पाण्डेय, वीएमएम रंजना पटेल, दिनेश कुमार, किरन तिवारी, मीरा मिश्रा, मालती, गुंजा, सोनी, माण्डवी, कृष्णा, रेखा, रेनू, कुसुम, मिथिलेश आदि मौजूद रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button