महेंद्र कुमार शास्त्री मेमोरियल इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों को सुंदरकांड की पुस्तक भेंट की गई , और सभी विद्यार्थी मन लगाकर पढ़ाई करें

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
ब्यूरो , सीतापुर : जनपद सीतापुर की तहसील महमूदाबाद क्षेत्र अंतर्गत रामपुर मथुरा क्षेत्र में महेंद्र कुमार शास्त्री मेमोरियल इंटर कॉलेज में सत्र 2021-22 में विभिन्न प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले छात्रों को विद्यालय के अध्यक्ष मिथलेश बाजपेई द्वारा सुंदरकांड की पुस्तक देकर सम्मानित किया गया। और वही कॉलेज के अध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिक से लेकर सीनियर तक के अनेक छात्रों ने विद्यालय में होने वाली अनेकों प्रतियोगिताओं जैसे कक्षा सज्जा प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, सुलेख प्रतियोगिता, मानस प्रतियोगिता, खेल प्रतियोगिता, कला प्रतियोगिता जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करके अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। तथा उन सभी छात्रों को विद्यालय के अध्यक्ष मिथिलेश वाजपेयी व प्रधानाचार्य ए के ओझा व शिशु भारती प्रमुख संगीत त्रिपाठी ने सुन्दर काण्ड की पावन पुस्तक देकर सम्मानित किया। और अध्यक्ष ने छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सभी विद्यार्थी मन लगाकर पढ़ाई करे और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का कार्य करें । जिससे उनके माता पिता व आभिवाक के नाम के साथ साथ विद्यालय का भी नाम रोशन होगा ।



