कला-साहित्य

माँ तुलसी

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

तुलसी मात्र एक पौधा नहीं आस्था और विश्वास है,
तुलसी माता सतीत्व की दृढ़ मिशाल हैं।

दानव कुल में जन्मी,विष्णु भक्त थी वृंदा,
नाम तुलसी दिया गया इन्हें,हरि कृपा से हरित रहीं सदा।

सदियों से कथा इनकी चली आ रही,
असुर जलंधर थे इनके पति।

पतिव्रता थी वृंदा माता सदा पति का साथ दिया,
देवों से युद्ध में विजय हेतु सतत अनुष्ठान का संकल्प लिया।

पराजित हो रहे थे सब देव,हार ना पाया जलंधर,
बचा रही थी प्रभु की कृपा उसे,था अटूट विश्वास वृंदा के अंदर।

विचलित हो तब विष्णु जी ने सोचा एक उपाय,
धर कर भेष जलंधर का,वृंदा के समक्ष वे आये।

खुश थी वृंदा पति को सुयश मिला,
धन्य हो विष्णु की माया जिनके बल पर सौभाग्य मिला।

पूजा से ज्यों उठी वृंदा,देवों ने किया जलंधर का वध,
कटा शीश देख पति का वृंदा थी स्तब्ध।

समझ गयी वह विष्णु जी के छल को,
तत्क्षण पाषाण बनने का शाप दिया, नहीं रुकी वह एक पल को।

बहुत मनाया देवों ने,तब जाकर उसने श्राप वापस लिया,
पतिव्रता वृंदा ने,मृत पति संग अग्नि में समावेश किया।

पवित्र स्त्री की राख पर जन्मा इक हरा भरा पौधा,
श्री हरि ने परम भक्त वृंदा का नाम तब तुलसी रखा।

सतीत्व से प्रसन्न हो वृंदा के,भगवान विष्णु ने यह वरदान दिया,
शालिग्राम रूप हरि तुलसी विवाह से जगत का कल्याण किया।

देवउठनी एकादशी के पावन दिन जो करे इनकी पूजा अर्चना,
सैभाग्य से रहे वह पूर्ण,हो पूरी हर मनोकामना।

विवाह से इनके मिलता कन्यादान का पुण्य,
तुलसी जी की महिमा अपरमपार,माँ तुलसी में सहस्र हैं गुण।

माँ तुलसी सदा अपनी कृपा से हमारा कल्याण करो,
हे वरदहस्तिनी माता,रूग्णता संताप का नाश करो।

रीमा सिन्हा (लखनऊ)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button