कला-साहित्य
मां तुझे सलाम।

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
मां तो मां है,
स्वर्ग में रहने वाली तपस्विनी सी है,
उद्भव और विकास की,
सफल यात्रा है,
बच्चों की सहस्त्र मात्रा है,
यह जीवन है,
सम्पूर्ण अहसास है,
मां है तो सम्पूर्ण विश्व में,
सबकुछ अपना है,
नहीं तो सब कुछ बिल्कुल सपना है,
यह रहस्य है,
बच्चों की भविष्य है,
प्रथम शिक्षिका है,
घर परिवार की सबसे सम्बल रक्षिका है।
मां की दुआ दुनिया में कभी खाली नहीं जातीं।
उसके हृदय से निकलीं बद्दुआ,
कभी टाली नहीं जातीं।
जूठे बर्तन मांजकर तीन चार बच्चों को,
वह पाल लेती है।
मगर तीन चार बच्चों से,
एक मां पाली नहीं जातीं।
यह दुनिया की बदलती तस्वीर है,
हमें सम्हलकर रहने के लिए,
हमेशा बना रहा हमें गम्भीर है।
डॉ० अशोक, पटना, बिहार।




