फर्रुखाबाद

मां-बेटे के साथ मारपीट में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

फर्रुखाबाद। कमालगंज स्कूटी से बाजार गए युवक के साथ दबंगों ने रंजिश में मारपीट कर दी। उलाहना देने गई मां को भी मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने न्यायालय के आदेश पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। गांव मोहनपुर के मजरा नई बस्ती निवासी जुबेदा बेगम ने गांव के ही गफ्फार, इकलाख, असद, मदीना बेगम, जरीना बेगम व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। तहरीर में कहा कि उनका पुत्र अभिषेक उर्फ तसरूउद्दीन जयपुर में एक प्राइवेट फैक्ट्री में नौकरी करता है। तीन नवंबर को वह घर आया था। पांच नवंबर को शाम करीब चार बजे स्कूटी लेकर बाजार गया था। बाजार से लौटने के दौरान आरोपितों ने उसे रास्ते में रोक लिया तथा मारपीट की। उसकी स्कूटी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुत्र ने घर आकर घटना की जानकारी दी। वह मामले की शिकायत करने गफ्फार के घर गईं तो आरोपितों ने उन्हें धक्का दे दिया तथा लाठी-डंडों व लात घूसों से मारपीट की। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग आ गए तो यह लोग जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। मारपीट में वह और उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button