गोंडा

मातृभूमि से प्रेम करने वालों के लिए प्रदेश सरकार की अनोखी पहल

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

गोंडा । मातृभूमि से प्रेम करने वाले बाहर रह रहे लोगों के लिए प्रदेश सरकार शानदार पहल करते हुए मातृभूमि योजना लागू की गई है। अब अपने गांव से दूर रहकर भी अपने गांव के विकास में लोग अपना सार्थक योगदान दे सकेगें।जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि जिले से बड़ी संख्या में लोग ग्रामीण परिवेश से निकलकर देश के विभिन्न शहरों में व विदेशों में कार्यरत हैं। ग्राम में निवासरत व बाहर गए सुविधा सम्पन्न लोग अपने गाँव के विकास में अपना योगदान देना चाहते हैं, लेकिन कोई व्यवस्थित प्लेटफार्म उपलब्ध न होने की वजह से वांछित स्तर का सहयोग व योगदान प्रदान नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे लोगों के लिए सरकार द्वारा अभिनव पहल करते हुए मातृभूमि काी शुरूआत की गई है।इस सोसायटी के अन्तर्गत अधिकृत शासी संस्था और सशक्त समिति बनाई जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button