शाहजहांपुर

मादक पदार्थ तस्कर हमीद गिरफ्तार

अन्तर्राष्ट्रीय बाजार मे 01 करोड़ 80 लाख रूपये कीमत की 900 ग्राम फाइन क्वालिटी की चरस बरामद

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

शाहजहाँपुर। एस.आनन्द पुलिस अधीक्षक जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार जनपद में मादक पदार्थो की रोकथाम व मादक पदार्थ तस्करो की गिरफ्तारी हेतु संजीव कुमार बाजपेयी, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण व  परमानन्द पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी तिलहर के कुशल निर्देशन मे थाना तिलहर पुलिस टीम को बडी कामयाबी हासिल हुई। थाना तिलहर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर सरयू पुलिया के पास से अभियुक्त हमीद को 900 ग्राम फाइन क्वालिटी की चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना तिलहर पर मु0अ0सं0 810/2021 धारा 8/17 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा। अभियुक्त ने पूछताछ मे बताया कि चरस की तस्करी नेपाल से की जाती है तथा मैं जनपद पीलीभीत के बीसलपुर शहर से चरस लेकर आता हूँ। मेरी परचून की दुकान है उसी की आड मे चरस की छोटी छोटी पुडिया बनाकर महँगे दामों पर बेच देता हूँ। आज मै चरस बीसलपुर से लेकर आ रहा था कि आपके द्वारा पकड़ लिया गया। पूछताछ के आधार पर प्रकाश मे आये तथ्यों के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button