फतेहपुर

मानसिक तनाव में महिला ने खाया जहर

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम तारापुर में सोमवार की सुबह मानसिक तनाव के चलते 55 वर्षीय एक महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार तारापुर गांव निवासी शिविर तिवारी की पत्नी निर्मला तिवारी ने आज सुबह लगभग दस बजे मानसिक तनाव के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ समय बाद जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों ने उसे तत्काल सरकारी एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती करा दिया। जहां इलाज कर रहे चिकित्सक ने उसकी हालत में सुधार बताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button