जालौन
मारपीट करने पर मुकदमा दर्ज

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
कोंच(जालौन) : ग्राम व्योना रियासत निबासी बब्बू राजा पुत्र रामदास ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि घटना दिनांक 14 जून 2021 की है जब मै अपने दरवाजे पर बैठा था तभी मेरे परिवारीजन सरमन सिंह पुत्र राम सेवक व कुलदीप पुत्र सरमन एक राय होकर आए और पारिवारिक बटवारा को लेकर मेरे साथ गाली गलौच कर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए बब्बू राजा की तहरीर पर पुलिस ने धारा 323 504 औऱ 506 में मुकद्दमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




