मारपीट में एन सी सी का छात्र चुटहिल,डॉक्टर ने किया जिला अस्पताल रिफर

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
फतेहपुर/कल्यानपुर। थाना क्षेत्र के निवाड़ी गांव में रहने वाले अमन उम्र लगभग 20 वर्ष जो एनसीसी का छात्र है का विवाद इसी वजह को लेकर बहुत में रहने वाले कुछ लोगों से हो गया प्राप्त जानकारी के अनुसार अमन की कुछ दिनों पहले से ही जमील के बेटे के साथ अनबन थी। जमील का पुत्र जब भी अमन के घर के पास से निकलता तो गाली गलौज करता था। एक दिन इसी गाली गलौज का विरोध करना अमन को महंगा पड़ गया। एवं जमील के पुत्र ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर अमन की पिटाई कर दी। जिससे अमन के सर में चोट भी आई। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए एनसीआर दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही हेतु अमन को मेडिकल हेतु भेज दिया। जहां पर गोपालगंज पीएचसी से डॉक्टर द्वारा अमन को फतेहपुर रेफर कर दिया गया।
पिता पीर मोहम्मद ने बताया की मेरे बेटे के सर पर अंदरूनी चोट आई है एवं मारपीट के बाद से बच्चे को अभी तक पूरी तरह से होश नहीं आया है।




