कला-साहित्य

मित्रता

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

लघु मिथक इस जीवन का विस्तार है मित्रता,

सघन प्रेम से स्पंदित उर का आधार है मित्रता।

उष्णता से घिरकर भी दीपक संग मंडराना,

उसकी लौ में शलभ का मर जाना है मित्रता।

विष पीकर भी कान्हा भक्ति में श्वास लेना,

व्रण को ढाल बना,सुदामा का विश्वास है मित्रता।

मकरंद  के मोहपाश में रहता हर पल मधुप,

कलियों की जकड़न में भी गुँजन,है मित्रता।

सबको प्यासा रखे जो क्षारयुक्त मौन समुन्दर,

उसमें  चंचला नदियों का मिल जाना है मित्रता।

ढुलकते एक अश्रुकण,कर देते विह्वल मित्र का हृदय,

दोस्तों में अपनी दुनियां तलाशना है मित्रता।

सौंधी माटी का अंकुरणकर्ता बन जाना,

बीजों से वृक्ष बना, कनक उपजाना है मित्रता।

रीमा सिन्हा(लखनऊ)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button