फतेहपुर

मिलावटी खाद्य तेल की पुलिस ने बड़ी खेप पकड़ी

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

बहुआ। ललौली थानाक्षेत्र के बहुआ कस्बे के कृष्णा नगर पश्चिमी के ललौली रोड बाजार में ललौली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। सदर एसडीएम प्रमोद झा व सीओ जाफरगंज डीसी मिश्र,नायब तहसीलदार विकास पांडेय की अगुवाई में संयुक्त टीम ने दीपक गुप्ता पुत्र केदारनाथ गुप्ता के घर व दुकानों में मिलावटी खाद्य तेल पकड़ा।संयुक्त टीम ने 41 कैन मिलावटी तेल बरामद किया।मिलावटी तेल करीब 15 सौ लीटर बरामद हुआ। जिसे पुलिस ने सील कर दिया साथ ही दो गोदामो में ताला डालकर सीज कर दिया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस को पता चला कि कानपुर से मिलावटी तेल की एक बहुत बड़ी खेप उतरी है तभी से ललौली थानाध्यक्ष योगेंद्र कुमार पटेल व बहुआ चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार दुबे ने मुखबिर तंत्र तैनात कर जाल बिछा दिया। तभी आरोपी को सूचना मिल गयी तो घर से भाग खड़ा हुआ।पुलिस ने सारी बात उच्चाधिकारियों को बताई।टैब सदर एसडीएम प्रमोद झा,नायब तहसीलदार विखास पांडेय,व सीओ जाफरगंज डीसी मिश्र व खाद्य विभाग से पूर्ति अधिकारी आशाराम पाल ने छापा मारकर मिलावटी तेल की खेप पकड़ी। ज्ञात हो कि मिलावटखोर कानपुर व बिंदकी से मिलावटी तेल का आयात करके बहुआ ललौली व मुत्तौर की बाजारों समेत आसपास के गांव में मिलावटी तेल का कारोबार करते है। मिलावट खोरो की वजह से आएदिन मिलावटी तेल को खाकर ग्राहक बीमारी के चंगुल में फसकर मौत के मुह में समा जाते है। वही टीम ने मिलावटी तेल को सीज कर दिया है और आरोपी के खिलाफ कार्यवाई कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button