अमेठी

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं/बालिकाओं को किया गया जागरुक

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

अमेठी। पुलिस अधीक्षक अमेठी के निर्देशन मे अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी के पर्यवेक्षण मे मिशन शक्ति अभियान के तहत नारी सुरक्षा/नारी सम्मान/नारी स्वावलंबन हेतु महिलाओ एवं बालिकाओ मे सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से जनपद अमेठी के विभिन्न थानो द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयो एवं गाॅवो मे चौपाल लगाकर महिलाओं/बालिकाओं को 1090 वीमेन पावर लाइन,181-महिला हेल्प लाइन,108-एम्बुलेंस सेवा,1076-मुख्यमंत्री हेल्पलाइन,112-पुलिस आपातकालीन सेवा,1098-चाइल्ड लाइन,102 स्वास्थ सेवा तथा साइबर अपराध,महिला सशक्तिकरण से संबन्धित शासन की विभिन्न योजनाओ तथा थानो पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क के बारे मे विस्तार से जानकारी देकर जागरुकता  सम्बन्धी पंपलेट वितरित कर जागरुक किया गया।

इसी क्रम मे जनपद के विभिन्न थानो की एन्टी रोमियो टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर मनचलों द्वारा छेड़छाड़ व महिला उत्पीड़न की घटनाओ पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने के दृष्टिगत सतत निगरानी करते हुए अभियान चलाया गया एवं संदिग्धो की चेकिंग की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button