गोंडा

मुख्य मार्ग घुटनों तक जलभराव राहगीरों को हो रही परेशानी

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

करनैलगंज (गोंडा)। तहसील मुख्यालय से मात्र 200 मीटर की दूरी पर स्थित मुख्य मार्ग पर घुटनों तक जलजमाव होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने से लोग गंदे पानी से गुजरने को विवश हैं। तहसील रोड पर श्रीराम लीला मैदान के सामने करीब 100 मीटर सड़क जर्जर हालत में है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से गंदा पानी सड़क पर बहता रहता है। इससे जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
आए दिन राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। जलजमाव के कारण मुख्य मार्ग गड्ढे में तब्दील हो गया है। इससे हमेशा कीचड़ की स्थिति बनी रहती है। तहसील का मुख्य मार्ग होने के नाते अधिकारीयों का भी आवागमन होता है। किसी ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया है। एसडीएम हीरालाल ने बताया कि समस्या के निराकरण के लिए नगर पालिका ईओ से बात कर निर्देशित किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button