कला-साहित्य

मुझे भस्म हो जाने दो

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

यज्ञ थल पर हुआ आगमन,

दक्ष पुत्री सती रूप विहंगम।

देखा जो अपमान पिया का,

क्रोध अगन हुआ अंनतम।

विकल मन ने कहा पुकार,

मत रोको अब जाने दो,

हाँ, मुझे भस्म हो जाने दो।

शिव शम्भु की मैं संगिनी,

विष प्याला की संजीवनी।

पुत्री धर्म निभाने आयी,

और न कुछ माँगने आयी।

पर सहूँगी मैं अपमान नहीं,

नहीं रहूँगी जहाँ भोले का मान नहीं।

अग्नि कुंड में मुझे समा जाने दो,

हाँ, मुझे भस्म हो जाने दो।

शिव जब खोलेंगे तीजा नेत्र,

नहीं बचेगा ये हवन का क्षेत्र।

मेरे वियोग में कर देंगे वे सब भस्म यहाँ,

शिव सदा रहते वहीं मैं रहती हूँ जहाँ।

अवहेलना से क्षुभित,गरल पी जाने दो,

हाँ,मुझे भस्म हो जाने दो।

रीमा सिन्हा (लखनऊ)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button