अमेठी

मुन्शीगंज पुलिस ने किये दो चोर गिरफ्तार

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

अमेठी। जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे दिनांक 23/01/2024 को उ0नि0 विधानचन्द यादव थाना मुन्शीगंज मय हमराह को तलाश वांछित देखभाल क्षेत्र व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति वस्तु वाहन के दौरान मुखबिर की सूचना पर 02 नफर अभियुक्त कृष्ण लाल कोरी पुत्र रामदुलारे कोरी निवासी ग्राम सरैया मजरे कौहार थाना गौरीगंज जनपद अमेठी उम्र लगभग 40 वर्ष व रामसरन सरोज उर्फ सन्ने पुत्र गिरिजा प्रसाद सरोज निवासी ग्राम गढामाफी थाना मुन्शीगंज जनपद अमेठी उम्र लगभग 22 वर्ष को ग्राम लठहापुर के पास से समय लगभग 09ः45 बजे दिन मे गिरफतार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद पम्पसेट इंजन बरामद हुआ।
बरामद इंजन के बारे मे पूछने पर गिरफतार अभियुक्तो ने बताया कि कुछ दिन पहले रात्रि मे हमलोगो ने ग्राम गढामाफी के खेत से इस इंजन को चोरी किया था पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 12/2024 धारा 379,411 भादवि थाना मुंशीगंज जनपद अमेठी की कार्यवाही की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button