कला-साहित्य

मुब्तदा-ए-इश्क़

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

मुब्तदा-ए-इश्क़ का पता तब चलता है,

जब आबशार बन वो आँखों से बरसता है।

फ़रावानी उलफ़त की न पूछो यारों,

इश्क़ के बराह पुरज़ोर नशा चढ़ता है।

न सुकूँ न फ़लाह न परवाह तबसिरे की,

मुन्तज़िर क़ल्ब दीदार को तरसता है।

आसूदगी बस मिलती महबूब की पनाहों में,

शब-ओ-रोज़ बस उनका ख़याल रहता है।

फ़लक के चाँद सितारे पास हैं लगने लगते,

ख़िज़्र ए राह बन जब महबूब साथ चलता है।

           डॉ. रीमा सिन्हा (लखनऊ)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button