अमेठी

मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा दो शातिर चोर गिरफ्तार

चोरी की 06 मोटरसाइकिल सहित दो अन्तर्जनपदीय मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार।

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

ब्यूरो/अमेठी। जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे आज दिनांक 25/12/2021 को उ0नि0 अभिनेष कुमार थाना मुसाफिरखाना मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र ,चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति ,वस्तु वाहन के दौरान मुखबिर की सूचना पर मोटरसाइकिल पर सवार 02 अभियुक्त मनीष मौर्या पुत्र चन्द्रभान मौर्या नि0 बेला पश्चिम थाना कुडवार जनपद सुल्तानपुर,दीपक कुमार पुत्र छोटेलाल नि0 रामपुर मठा थाना बंधुआकला जनपद सुल्तानपुर को जमुआरी हाइवे तिराहे के पास से समय करीब 08ः40 बजे सुबह गिरफतार किया गया।गिरफतार अभियुक्तो के कब्जे से 02 अदद मोटरसाइकिल बरामद हुई।मोटरसाइकिल -हीरो स्पेलेण्डर प्रो संख्या यूपी 44 एएक्स 6020 व हीरो सुपरस्पेलेण्डर संख्या यूपी 44 एक्यू 0720 के कागज मॉगने पर दिखाने मे असमर्थ रहे तथा बताया कि बरामद दोनो मोटरसाइकिल चोरी की है इसके अलावा 04 अदद अन्य चोरी की मोटरसाइकिल-हीरो एचएफ डीलक्स बिना नम्बर प्लेट,बजाज प्लेटिना बिना नम्बर प्लेट,हॉण्डा साइन संख्या यू0पी0 44 एबी 9068,पैशन प्रो बिना नम्बर प्लेट बरामद हुईं।पुलिस द्वारा मु0अ0ंस0 357/21 धारा 411,419,420,465,413 भादवि थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी की कार्यवाही की गई।आपराधिक इतिहास अभि0 मनीष मौर्या व दीपक कुमार-मु0अ0सं0 351/21 धारा 379 भादवि थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी, मु0अ0सं0 352/21 धारा 379 भादवि थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी, मु0अ0सं0 338/21 धारा 379 भादवि थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी, मु0अ0सं0 322/21 धारा 379 भादवि थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी, मु0अ0सं0 1179/21 धारा 379 भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद सुल्तानपुर, मु0अ0सं0 1180/21 धारा 379 भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद सुल्तानपुर।गिरफतार करने मे उ0नि0 अभिनेष कुमार थाना मुसाफिरखाना,उ0नि0 इंग्लेश तिवारी,का0 ज्ञानेन्द्र सिंह,का0 जसवन्त यादव थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button