मूलभूत सुविधाओं से वंचित क्षेत्र की जनता विकास कार्य के लिए पहनाएगी जीत का ताज- निषाद

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
अनिल श्रीवास्तव
फतेहपुर। समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सदस्य एवं आयाह शाह विधानसभा के प्रत्याशी विशंभर प्रसाद निषाद उपरोक्त विधानसभा में डोर टू डोर मतदाताओं से जनसंपर्क करते हुए जीत का आशीर्वाद लेने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा जारी किया गया घोषणा पत्र में जो वादे जनता से किए गए हैं वह अवश्य पूरी तरह से लागू किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यदि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो उत्तर प्रदेश विकास के नाम पर नक्शा बदल देंगे। राज्यसभा सदस्य ने जनता से जन संपर्क करते समय कहा कि योगी सरकार ने कोई नई योजना नहीं लागू की है और जो भी जनहित में कार्य हो रहा है या हुआ है वह सिर्फ अखिलेश यादव के नक्शे कदम पर किया गया है। एक भी कोई इनकी नई योजना जनहित में लागू की गई हो तो यह उसका बखान कर सकते हैं।




