मूली के साथ कभी न खाएं ये चीजें, वर्ना घेर सकती हैं गंभीर बीमारियां

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
सलाद या परांठे में अक्सर लोग मूली खाना पसंद करते हैं। यह टेस्टी होने के साथ सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है। इसमें विटामिन सी, आयरन, फॉलिक एसिड, कैल्शियम आदि पोषक तत्व व एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल आदि गुण होते हैं। इसके सेवन से मुंह, पेट, आंतो, किडनी, डायबिटीज आदि की समस्या से आराम रहता है। मगर इसके साथ व तुरंत बाद कुछ चीजों को खाने से बचना चाहिए। नहीं तो पेट संबंधी व अन्य बीमारियों की चपेट में आने का खतरा रहता है। तो आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से…
मूली और करेला
भले ही करेला सेहत के लिए औषधीय स्वरूप है। मगर इसे भूल से भी मूली के साथ नहीं खाना चाहिए। असल में, इन्हें एक साथ खाने से सेहत पर रिएक्शन हो सकता है। इससे सांस से जुड़ी परेशानी हो सकती है। इसके अलावा दिल पर भी इसका बुरा असर पड़ता है। इसलिए करेला खाने के करीब 24 घंटे यानी 1 दिन बाद ही मूली का सेवन करें।
खीरा और मूली
आमतौर पर लोग खीरा और मूली का सलाद खाते हैं। साथ ही सोचते हैं कि यह सेहत के लिए फायदेमंद होता है। मगर असर में खीरे में एस्कॉर्बिनाज होता है, जिससे विटामिन सी सूखने का लगती है। ऐसे में एक समय दोनों का सेवन करने से बचना चाहिए।
दूध और मूली
दूध और मूली का मेल भी बेहद खतरनाक माना जाता है। इससे स्किन संबंधी परेशानियां हो सकती है। इसके अलावा सेहत से जुड़ी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। इसलिए हैल्दी रहने के लिए मूली खाने के करीब 2-3 घंटों बाद ही दूध पीएं।
संतरा और मूली
मूली के साथ हमेशा खट्टी चीजों को खाने से भी बचना चाहिए। ऐसे में संतरा और मूली का एकसाथ सेवन कभी ना करें। इससे पेट संबंधी समस्याएं हो सकती है। वहीं इन दोनों का मेल जहर के समान भी माना जाता है। ऐसे में संतरा खाने के करीब 10 घंटे बाद ही मूली खाएं।
पानी और मूली
मूली खाने के तुरंत बाद पानी का सेवन करने से बचना चाहिए। नहीं तो खांसी व गला खराब होने की परेशानी हो सकती है। इसलिए इसे मूली खाने के कुछ समय बाद पीएं।
posted by -दीपिका पाठक




