कला-साहित्य

मृग तृष्णा

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

चातक सा प्यासा हुं प्रेम में
हिरन सा भागा फिरता मधूवन में
कौन बुझाये मेरे मन की प्यास
अबकी बरस सावन में!

विरह की ज्वलंत है उर में
वेदना की टीस मेरे अंग अंग में
कौन मरहम लगाये जख्म पे
अबकी बरस सावन में!!

सुनी आंखो में दुख की बदरी छाई है
सावन भादों पलकों पे भर आई है
कौन अब यादों की कश्ती चलाऐगा
अबकी बरस सावन में!

पिया मिलन की रात अब हरजाई है
उजाले में भी नहीं दिखती परछाई है
कौन जलाऐगा मेरेउम्मीदों के बुझे दीयें
अबकी बरस सावन में!!

लता नायर
सरगुजा

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Check Also
Close
Back to top button