मेडिकल कॉलेजों में 10 हजार भर्ती, योगी कैबिनेट ने 15 प्रस्ताव पास किए, ड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बदलाव

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
लखनऊ। मंगलवार को यूपी कैबिनेट की बैठक में 16 प्रस्ताव रखे गए। इसमें 15 पर मुहर लगी है। राजकीय मेडिकल कॉलेज और शासकीय मेडिकल शिक्षण संस्थानों में 10 हजार नए पद पर तैनाती की जाएगी। 62 जिलों में 921 करोड़ से 2100 नलकूप लगाए जाएंगे। एसजीपीजीआई कर्मचारियों को सातवें वेतनमान से जुड़े सभी भत्तों का फायदा दिया जाएगा। साथ ही यूपी में राज्य अध्यापक पुरस्कार के नियमों में बदलाव को भी मंजूरी मिली है। ये पुरस्कार 18 अलग-अलग कैटेगरी में दिए जाएंगे।
इसकी तारीख भी अभी जारी होगी। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया, परिवहन विभाग में अब परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस सिमुलेटर ड्राइव पर टेस्ट देने के बाद ही जारी किए जाएंगे। इसमें 70ः मार्क जरूरी होंगे। वही, परिवहन विभाग के प्रवर्तन दल के सिपाही अब समूह (घ) नहीं बल्कि समूह (ग) के अंतर्गत भर्ती किए जाएंगे।
भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता को बढ़ाकर इंटरमीडिएट कर दिया गया है। प्रवर्तन दल के सिपाहियों की भर्ती उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग करेगा। इस व्यवस्था से सिपाहियों को प्रमोशन का लाभ मिल सकेगा। उनका वेतन भी बढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया, एसजीपीजीआई कर्मचारियों को सातवें वेतनमान से जुड़े सभी भत्ते का भुगतान किया जाएगा। करीब 18 सौ कर्मचारियों को फायदा होगा।ष् यहां बता दें कि एसजीपीजीआइ के कर्मचारी लंबे समय से पेशेंट केयर भत्ता, वर्दी भत्ता सहित अन्य भत्तों की मांग कर रहे थे। कैबिनेट की बैठक में भत्तों के भुगतान के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है।
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया, वाहन चेकिंग व्यवस्था को पीपीपी मॉडल पर ऑटोमेटिक जांच स्टेशन बनाए जाएंगे। राजकीय मेडिकल कॉलेज और शासकीय मेडिकल शिक्षण संस्थानों में 10 हजार नए पद पर तैनाती की जाएगी। कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा, 62 जिलों में 921 करोड़ से 2100 नलकूप लगाए जाएंगे। एक नलकूप से 50 हेक्टेयर खेत की सिंचाई हो सकेगी। इससे एक लाख पांच हजार कृषि भूमि की सिंचाई क्षमता बढ़ेगी। 2024 तक योजना पूरी होगी। पीएम किसान सम्मान निधि में रजिस्टर्ड किसानों को 2 लाख सरसों तोरिया की किट फ्री दी जाएगी। कमजोर मानसून से 2 लाख हेक्टेयर खेत खाली हैं। इस फैसले से एक किसान को 8 हजार रुपए का अतिरिक्त फायदा होगा।




