कला-साहित्य

मेरे राम आए हैं

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

कण –कण में देखो ,

भगवान श्री राम समाए हैं,

सबके मन देखो,

दर्शन के लिए ललचाए हैं,

बहुत वर्षों बाद देखो ,

आई है आज शुभ घड़ी,

देखो देखो अयोध्या में ,

आज फिर मेरे राम आए हैं।

गली गली सजी है,

आज फूलों से,

महक उठा है,

चमन चमन,

दूर-दूर से दर्शन करने,

श्री राम लला के,

देखो आज ,

हम भी अयोध्या आए हैं।

जन-जन के मन में ,

राम बसते आए हैं,

सबके बिगड़े कामों को,

श्री राम बनाते आए हैं,

धन्य हो गया आज हर ,

एक जनमानस,

देखो देखो अयोध्या में ,

आज फिर मेरे राम आए हैं।

दुल्हन जैसे सज गई है,

आज अयोध्या नगरी,

खुशियों से भरी हुई जैसे,

छलक गई है गगरी,

रोम रोम पुलकित ,

हो उठा है आज,

देखो देखो अयोध्या में ,

आज फिर मेरे राम आए हैं

स्वरचित एवम मौलिक रचना

डॉक्टर जय महलवाल

#ई –०१, प्रोफेसर कॉलोनी

राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर

बिलासपुर हिमाचल प्रदेश –१७४००१

संपर्क ७०१८३८६४६१

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button