कला-साहित्य

मेरे सांवरिया

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

मेरे हरि निर्मोही सांवरिया

हारी दिल तुझ पर हुई बावरिया।

मिल लो एक बार आकर प्रभु,

हुई जो भूल माफ करो प्रभु।

बात मान लो अब कान्हा मेरी,

अर्चन पूजन करूं मैं बस तेरी।

उमर यह छोटी सी बीती जाए,

तेरे सिवा कुछ और न भाए।

मन का मीत केवल तू है,

रीत, उम्मीद, गीत, प्रीत तू है।

जीवन में कर दो आकर उजाला,

देर न लगाओ अब हे गोपाला।

जनम – जनम से प्यास है तेरी

हर लो विपदा अब सारी  मेरी।

हे, मेरे हरि निर्मोही सांवरिया ,

हारी दिल तुझ पर हुई बावरिया।

_ वंदना अग्रवाल “निराली “

_ लखनऊ 

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button