आजमगढ़

मेला सकुशल संपन्न

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

गम्भीरपुर आजमगढ़। ब्लॉक मोहम्मदपुर के अंतर्गत आने वाले रानीपुर रजमो जनपद की सबसे बड़ी ग्राम सभा में शुमार है यहां पर लगने वाला मेला एक ऐतिहासिक मेला जाना जाता है जो (मोढवा) बिंद्रा बाजार के नाम से लगता है मेले में। रामलीला के बाद आज के दिन रावण दहन व मा दुर्गा की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की जाती है । मेले में कुल आठ कमेटियां है जिनमे से

1 श्री आदि शक्ति दुर्गापूजा समिति

2 श्री राज दुर्गा पूजा समिति

3 नव युवक बाल दुर्गा पूजा समिति

4 श्री राम जानकी स्टार क्लब समिति

5 भारतीय  युवक संघ दुर्गा पूजा समिति चौक

6 दुर्गा पूजा समिति

7 आदि शक्ति दुर्गापूजा समिति।

8 डब्लू दुर्गा पूजा समिति।

सभी एक से बढ़ कर एक है

इसमे रावण बध के बाद चौक  पर भारत मिलाप का बड़ा ही मनोरम दृश्य रहा इसके बाद राज्य अभिषेक के बाद राम राज्य श्रु हुवा। श्री राम जानकी के जय घोष से  पूरा क्षेत्र गुज उढा।

इस मेले में सैकड़ों गांव के लोगों का परंपरागत तरीके से आवागमन होता है इस मेले में सभी समुदाय के लोग आते हैं और एक दूसरे के साथ मिलके मेले का आनंद लेते हैं मेले में जहां बच्चों के लिए झूला, गुब्बारे, खिलौने और घरों में रहने वाली दुल्हनों के लिए इमरती, जलेबी, और अन्य भोजन सामग्री की व्यवस्था के साथ-साथ बुजुर्गों के लिए भी कुछ न कुछ तीता मीठा ,लोग बड़े रहता है यही वजह है कि इस मेले में आने वालों की संख्या दस हजार पार कर जाती है इतने बड़े पैमाने पर लगने वाले मेले में यहां के लोगों का भरपूर सहयोग रहता है वहीं क्षेत्र के दयालपुर, लूहँसा मुबारकपुर, गंभीरपुर, छांउ, विषया,बसीराहा, सिंघड़ा, कलंदरपुर, मोहम्मदपुर, रसूलपुर, गौरी, मखदुमपुर, विसहम मिर्जापुर जाफर पुर बनावे, गंगापुर ,खालिसपुर,जमालपुर,मदारपुर, ऐसे कई दर्जन गांव सीधे मेले से जुड़ते हैं वही दूरदराज क्षेत्रों से काफी संख्या में लोग आते हैं।

वहीं मेले में थाना गंभीरपुर प्रभारी निरीक्षक  विजय प्रताप सिंह, सीओ सदर के साथ उनकी पूरी टीम अपनी पैनी नजर बनाई हुई है,मेले में आए हुए रोमियो पर पुलिस तगडी नजर बनाई हुई थी जिससे कि कोई अप्रिय मामला न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button