विदेश

मैक्सिको के राष्ट्रपति संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय जाकर भ्रष्टाचार पर भाषण देंगे

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

मैक्सिको : सिटी मैक्सिको के राष्ट्रपति आंद्रेस मैनुएल लोपेज ओब्राडोर अगले महीने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय जाएंगे और भ्रष्टाचार के खतरों पर भाषण देंगे। राष्ट्रपति के रूप में अभी तक करीब तीन साल के कार्यकाल में यह ओब्राडोर की मैक्सिको से बाहर मात्र दूसरी यात्रा होगी। राष्ट्रपति ऐसे समय में यह यात्रा कर रहे हैं, जब नवंबर माह के लिए मैक्सिको को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता करनी है। संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय अमेरिका की न्यूयार्क सिटी में है। ओब्राडोर ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी समस्या ‘‘असमानता पैदा करने वाला भ्रष्टाचार’’ है। राष्ट्रपति ने बताया कि वह नौ नवंबर को संयुक्त राष्ट्र जाएंगे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button