कला-साहित्यविचार

मै अवनि तुम अम्बर

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

एहसास  जागता  खनक  पायल की,

तुम आवाज़  हो इस दिल  घायल की।

खत तुम्हारा दिख रहा है हमको  पूरा,

एक  दिल  है  मेरा  अब  भी   अधूरा।

जो   लेखनी   स्याह   मेरे   बदन  की,

मै प्यार  मे  तपती भीषण  अगन-सी।

मीठे बहुत जैसे चासनी  छांव मेरे मन,

जो धूप से बचाती हो पीपल- सा तन।

तुलसी तू मैं रंग मृदंग अधूरा अंग-अंग,

तुम नील गगन मै सूखी धरा संग-संंग।

मैं अवनि तू अम्बर हां कण-कण-कण,

मैं बरसु तुमपे ताल सरोवर छण छण।

तुम समुद्र मैं नदी तुम दरिया मैं संसार,

तुम मेरे हो मैं  तेरी मिट्टी की भगवान।

मैं सूरत तुम मूरत मै रागिनी  तुम राग,

पूरक  हाथों की लकीर  सा मेरे भाग।

प्यारे  मैं  फकीर  साध्य एक  देह-गेह,

एक हाड़ मांस एक जीवन  एक प्रेम।

अनीता विश्वकर्मा,वरिष्ठ कवयित्री 

व शिक्षिका,स्वतंत्र लेखिका व 

स्तम्भकार,पीलीभीत-उत्तर प्रदेश 

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button