कला-साहित्य
मै हिंदी हूं

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
हिंदी घबराई सकुचाई सी !
पहुंची भाषा के दरबार !
सभा लगी थी भाषाओं की !
हिंदी बिचारी खड़ी थी लाचार!
हिंदी को तन्हा खड़ा देख !
अन्य भाषाओं ने तंज कसा !
हिंदी तो टूटी-फूटी चरमराई है !
हिंदी बोलने मे शर्म आती है !
हिंदी तो गरीब असहाय की भाषा है !
हिंदी के विलुप्त होने की आशा है !
हां मै हिंदी हूं !
हिन्दुस्तान की हिंदी हूं !
सभी भाषाओं की जननी हूं !
तुम सब मे समाई हूं ! तुम्हारा वजूद हूं !
भारत की पहचान हूं !
हिंद के कण-कण मे मै हिंदी हूं !
मुझे गर्व है ! मै हिंदी हूं !
सरस्वती के झनकार मे मैं हिंदी हूं !
शिव के ओमकार मे मै हिंदी हूं!
ऋषियों की वाणी मे मै हिंदी हूं !
काव्य पुराण मे मै हिंदी हूं !
अज्ञानी को ज्ञानी बनाती हूं !
गरीबों के दिलों मे राज करती हूं !
भारत के मान सम्मान मे मै हिंदी हूं !
प्रियंका पांडेय त्रिपाठी
प्रयागराज उत्तर प्रदेश




