पंजाब

मोहाली की जिला अदालत में अकाली नेता एवं पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया की जमानत याचिका पर बहस पूरी, फैसले का इंतजार

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

मोहाली : ड्रग्स मामले में पटियाला जेल में बंद वरिष्ठ अकाली नेता व पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया की जमानत याचिका पर शुक्रवार को मोहाली की जिला अदालत में सुनवाई हुई। अदालत में बचाव पक्ष व सरकारी वकीलों के बीच लंबी बहस हुई। बहस के पश्चात अदालत ने जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। मजीठिया के वकील डीएस सोबती ने अपनी दलीलों में कहा कि कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के दबाव में आकर कांग्रेस सरकार ने मजीठिया के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है, वहीं सरकारी वकीलों ने भी जमानत न होने के लिए अपनी दलीलें रखी। दलीलें सुनने के बाद अदालत जमानत याचिका पर 4 बजे के बाद फैसला सुना सकती है। ड्रग्स मामले में फंसे पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को मोहाली की जिला अदालत ने गत दिवस आठ मार्च तक के लिए जेल भेज दिया था। मजीठिया को पटियाला जेल में रखा गया है। उन्हें अलग बैरक मुहैया कराया गया है। जेल सुपरिटेंडेंट ने बताया कि बिक्रम मजीठिया को सुरक्षा के लिहाज से अलग बैरक में रखा गया है, जहां कोई अन्य कैदी नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button