बांदा

यमुना तटवर्ती गांव में भयमुक्त वातावरण में मतदान की अपील

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

बांदा। कमासिन क्षेत्र के अति संवेदनशील यमुना तटवर्ती के गांव बीरा में पुलिस व सीआरपीएफ ने संयुक्त रुप से फ्लैग मार्च किया। मतदाताओं से भयमुक्त होकर मतदान करनेकी अपील की। प्रभारी निरीक्षक सुभाष चौरसिया केनेतृत्व में पुलिस व सीआरपीएफ के जवानों द्वारा संयुक्त रुप से फ्लैगमार्च निकालने से मतदाताओं में खुशी की लहर दिखी। अधिकारियों ने उनसे निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की। अराजक तत्वों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा यदि मतदाताओं को किसी प्रकार का प्रलोभन या डरा धमका कर मतदान करने के लिए दबाव बनाया और यदि किसी मतदाता ने शिकायत की तो उसके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button