कला-साहित्य

यात्रा (कुण्डलिया छंद )

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

पूरी यात्रा आज ही, करना प्यारे आज |

पुण्य पाप अब जाना लो, होगा तभी सुकाज ||

होगा तभी सुकाज,साधना होगी हरदम |

ध्यान हो प्रभु चरणन में,सफल हो विचार अनुपम ||

कहती स्वप्निल आज,ज्ञान है बहुत जरुरी |

जाप करे अब रसना,सभी मन इच्छा पूरी ||

जीवन  सच्चा सुख वही,मिले जहाँ आराम |

ध्यान रहे प्रभु आपका, बसना उर के धाम ||

बसना उर के धाम, प्रेम मन भर कर मात्रा |

रहकर तेरे संग में,सरल हो मेरी यात्रा|

कहती स्वप्निल आज,समर्पण मेरा भगवन

भरा रहे मन प्रेम जब ,तभी हो सुखमय जीवन ||

____________________________

कवयित्री

कल्पना भदौरिया “स्वप्निल “

लखनऊ

उत्तरप्रदेश

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Check Also
Close
Back to top button