सहारनपुर

युवक का गोली लगा शव मिलने से फैली सनसनी

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सहारनपुर। नहर के पुल पर एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने भी पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सहारनपुर जनपद के थाना बडगांव के क्षेत्रान्र्गत नहर के पुल पर एक युवक का गोली लगा शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक युवक की पहचान अजय निवासी दल्हेड़ी के रुप हुई।
युवक के शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिय भेज दिया और छानबीन शुरू कर दी है। मृतक युवक के शव मिलने की सूचना पर मृतक के परिवार मे कोहराम मच गया। सहारनपुर के एसएसपी डॉ0 विपिन ताडा ने बताया कि पुलिस अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुँचकर मुआयना किया गया। मृतक की पहचान कर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही हैै। उन्होने बताया कि सर्विलांस व सीसीटीवी की मदद से हत्या का शीघ्र खुलासा किया जायेगा।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button