गोंडा
युवक की पिटाई के मामले में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
कर्नलगंज,/गोण्डा। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत एक मोहल्ले के निवासी युवक को कुछ लोग मारपीट कर फरार हो गये थे। घटना के संबंध में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।सकरौरा मोहल्ले के निवासी फारूक ने मोहम्मद नफीस, मोहम्मद रईस, मोहम्मद फैज, शोएब, मोहम्मद जैद निवासी सकरौरा के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।
कहा गया है कि वह अपने घर के सामने बैठा था, उसी बीच उक्त सभी लोग आए और उसे गाली देने लगे। जब उसने मना किया तो उसे लाठी-डंडा, लात मूका से मारा पीटा और धमकी देकर भाग गए। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि मामले में अभियोग पंजीकृत कर जांच कराई जा रही है।




