उत्तर प्रदेशऔरैया
युवती को मारपीट कर किया घायल

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
औरैया। कोतवाली अजीतमल क्षेत्र के ग्राम लाल पुर पहृलादपुर निवासी संग प्रिय पुत्र राम शरण ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि सोमवार की शाम करीब 6 बजे उसकी बहन गाँव में ही थी। उसी समय गांँव की ही शिवानी पत्नी अजय कुमार व लाली पत्नी हरिश्चंद्र आ गई और उसकी बहन पंचशीला को मारपीट कर घायल कर दिया। कोतवाली पुलिस ने नामजद महिलाओं के खिलाफ मामले की प्राथमिकी दर्ज की है।




