बहराइच

युवा वर्ग के शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिए डीएम ने एसडीएम व एमओआईसी से किया वर्चुअल संवाद

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

बहराइच। जनपद में 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के शत-प्रतिशत लक्षित युवा वर्ग के 02 लाख 44 हज़ार 615 किशोर व किशोरियों के टीकाकरण हेतु शुक्रवार की रात जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना व अन्य अधिकारियो के साथ जिले के समस्त उप जिलाधिकारियों व एम.ओ.आई.सी. के साथ वर्चुअल संवाद किया।
जिलाधिकारी डॉ. चन्द्र ने उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि तहसील क्षेत्रान्तर्गत स्कूलों व कालेजों के प्रधानाचार्यों तथा प्रभारी चिकित्साधिकारियों से समन्वय कर कोविड वैक्सीनेशन शिविर लगवाकर निर्धारित तिथि से पूर्व शत-प्रतिशत छात्र-छात्राओं का टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें। डीएम डॉ. चन्द्र ने प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिया कि कालेज़ों के प्रधानाचार्यों से समन्वय कर सफलतापूर्वक कोविड वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन सुनिश्चित करें। प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिया कि स्कूल एवं कालेजों की छात्र संख्या के अनुसार माकूल बन्दोबस्त किये जाएं तथा आवश्यकता के अनुसार टीकाकरण टीमें तथा वैक्सीन इत्यादि का प्रबन्ध किया जाय। एम.ओ.आई.सी. को यह भी निर्देश दिया गयी कोविड टीकाकरण से वंचित अन्य सभी लोगों का भी शत-प्रतिशत टीकाकरण कराया जाय। इस अवसर पर वरिष्ठ कोषाधिकारी अशोक कुमार प्रजापति, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. जयन्त कुमार, डॉत्र योगिता जैन, नोडल अर्बन डॉ. पी.के. वर्मा मौजूद रहे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button