लखनऊ

यूपी में अगले 4 दिन बारिश होगी, पछुआ हवाएं बढ़ाएंगी और ठंड

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बीते एक हफ्ते से शीतलहर का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को कहा कि अगले तीन दिन 21 जनवरी से 24 जनवरी तक पूरे प्रदेश में बारिश होगी। इसका असर उरई, बरेली, नजीबाबाद, आगरा और अलीगढ़ में दिखने लगा है। यहां बूंदाबांदी हुई है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के डायरेक्टर डॉक्टर जेपी गुप्ता ने बताया कि शनिवार को 24 जिलों में बारिश और बूंदाबांदी की संभावना है। इस दौरान 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। मुरादाबाद में सुबह घना कोहरा रहा। कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम हुई। एक ऑटो चालक ने बताया, कोहरा बहुत ज्यादा है जिसकी वजह से ड्राइविंग करने में दिक्कत हो रही है। 5-6 फीट तक कुछ दिखाई नहीं दे रहा है।लखनऊ में सुबह के समय घना कोहरा पड़ा। यहां दिन का तापमान 17.8 डिग्री रिकार्ड हुआ जो सामान्य से 3.8 डिग्री नीचे था। यहां रात को कडाके की ठंड रही और न्यूनतम पारा 5.5 डिग्री रिकार्ड़ हुआ जो सामान्य से 2 डिग्री नीचे था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button