गोंडा

यूरिया खाद की किल्लत खत्म दो हजार मेट्रिक टन यूरिया जिले में पहुंची जेपी यादव

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

गोंडा। मंगलवार को जिले में लगभग 2 हजार मेट्रिक टन यूरिया प्राप्त हो गई। जिला कृषि अधिकारी जेपी यादव ने कहा कि किसान धर्य बनाए रखें। जिले के लगभग सभी प्राइवेट दुकानों पर यूरिया पहुंच चुकी है। जहां से किसान आसानी से उचित रेट पर उर्वरक का क्रय कर सकते हैं। इसके साथ-साथ इसको क्षेत्र की 700 मेट्रिक टन यूरिया लगभग अधिकतम सोसायटी, एग्री जंक्शन इफको ई बाजार पर भेजी गई है। वहां सेभीकिसानआवश्यकतानुसार  उर्वरक का क्रय कर सकते हैं। किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है। दो दिन में यूरिया की किल्लत समाप्त हो जाएगी। सभी दुकानदार उचित रेट पर पीओएस मशीन से किसानों को उर्वरक विक्रय करेंगे। यदि कहीं से भी प्रकार की शिकायत प्राप्त होती है तो उनके विरुद्ध उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत एफआईआर की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button