उत्तर प्रदेशलखनऊ

योगी का ऐलान, कोविड मरीजों को मिलेंगे फ्री रेमडेसिविर इंजेक्शन

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

लखनऊ। कोरोना के मरीजों को बड़ी राहत देते हुए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने ऐलान किया है कि राज्य के सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कोरोना के मरीजों को फ्री में रेमडेसिविर इंजेक्शन दिए जाएंगे। सीएम की ओर से मंगलवार को यह ऐलान किया गया। इसमें कहा गया है कि सरकारी अस्पतालों को तो ये इंजेक्शन सरकार मुहैया कराएगी लेकिन प्राइवेट अस्पतालों को इन्हें कंपनियों और मार्केट से खरीदना होगा। अगर प्राइवेट अस्पताल में रेमडेसिविर इंजेक्शन उपलब्ध नहीं है और अगर यह मरीज के लिए बहुत आवश्यक है ऐसी स्थिति में डीएम और सीएमओ मरीज को यह इंजेक्शन उपलब्ध करवाएंगे। मुख्यमंत्री ने यह भी आदेश दिया कि विभिन्न जिलों में जरूरत के मुताबिक रेमडेसिविर की पर्याप्त सप्लाई करवाई जाए। योगी आदित्यनाथ ने चेतावनी दी है कि जो लोग कोविड दवाओं की कालाबाजारी में लिप्त पाए जाएंगे उनके खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले सोमवार को सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश जारी किया कि वे यह सुनिश्चित करें कि सरकारी या प्राइवेट अस्पताल मरीजों को भर्ती करने से मना नहीं किया जा सकता। सीएम ने कहा कि अगर हॉस्पिटल में बेड उपलब्ध है तो कोई भी अस्पताल चाहे वह सरकारी हो या प्राइवेट, मरीजों को वापस नहीं भेज सकता। इसके अलावा राज्य सरकार का निर्देश है कि 50 प्रतिशत 108-ऐंबुलेंस सेवाएं कोरोना मरीजों के लिए इस्तेमाल की जाएं ताकि कोरोना संक्रमितों को परेशानी का समना न करना पड़े। इससे पहले बीते रविवार को सीएम योगी ने निर्देश दिया है कि कोरोना से जान गंवाने वाले मृतकों के अंतिम संस्कार के लिए कोई पैसे न लिए जाएं। इसके अलावा उन्होंने गरीब तबकों के लोगों को फ्री में मास्क बांटने का आदेश भी दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button