लखनऊ

योगी ने सपा प्रमुख पर साधा निशाना, कहा, 2017 से पहले सिर्फ सैफई खानदान का होता था विकास

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अम्बेडकरनगर के कटेहरी विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सपा, बसपा पर जमकर निशाना साधा। योगी ने कहा 2017 से पहले लोगों के साथ भेदभाव किया जाता था। सिर्फ सैफई खानदान के विकास पर काम किया जा रहा था। बिजली सिर्फ सैफई खानदान को मिलता था। सपा शासन काल में गरीबों के राशन को मुखिया हड़प जाते थे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि ये कथित समाजवादी है। इनका उउद्देश सिफ परिवार का विकास है। भाजपा सरकार में राशन माफियाओं पर बुलडोजर चल रहा है जिससे समाजवादी पार्टी को दर्द हो रहा है। उन्होंने सपा शासन काल में रामभक्तों पर गोली चलाई गई। समाजवादी रुप बदलने में माहिर है, जो समाजवादी तमंचा लेकर घूमते थे आज वो हनुमान जी की गदा लेकर घूम रहे है। ये भाजपा की वैचारिक जीत है। उन्होंने कहा 2024 तक ये तमंचा वाले लोग कावड़ यात्रियों की सेवा करते हुए नजर आएंगे। पहले ये समाजवादी मंदिर जाने से डरते थे। राम भक्तों का अपमान करने वाले को जनता सबक सिखएगी। भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास पर काम कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button