योगी सरकार में अपराधियों के हौसले बुलंद व्यापारी के घर में घुसकर मारी गोली।

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
रानीगंज प्रतापगढ़ : थाना क्षेत्र के लच्छीपुर बाजार में शुक्रवार की रात लगभग करीबन 9:15 बजे विनोद तिवारी स्वर्गी कृपा शंकर तिवारी अपने घर के अंदर खाना पीना खाकर बैठे थे | अपने परिवार वालों के साथ कुछ बातचीत कर रहे थे, कि घर के अंदर तभी नशे की हालत में अचानक पड़ोसी गांव के राजकुमार उपाध्याय उर्फ बेटू चिल्लाते हुए आया और दरवाजा पीटने लगा। चिल्लाने की आवाज सुनकर विनोद तिवारी ने अपना दरवाजा खोला तो देखा कि बेटू उपाध्याय उनके घर के अंदर घुस जाता है। और उनके पीछे बाइक सवार तीन लोग असलहा लेकर आते हैं मां बहन की गालियां देते हुए। विनोद तिवारी को गोली मार देते हैं गोली विनोद तिवारी उम्र 38 के हाथ में लग जाती है और वह गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं। तब तक हमलावर असलहा लहराते हुए फायर करते हुए मौका पाकर फरार हो जाते हैं। हल्ला गुहार पर घर के लोग व आसपास के लोग इकट्ठा हुए और इसकी सूचना तुरंत रानीगंज थाना व डायल 112 को दी मौके पर रानीगंज की पुलिस पहुंची है 108 एंबुलेंस के सहारे रानीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घायल को भेजती है। और वहां इलाज के दौरान हालत को नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने प्रतापगढ़ जिला हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। पीड़ित के भाई मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि हमलावरों को हम पहचान नहीं पाए लेकिन उनके बाइक पर जनता ईट उद्योग लिखा हुआ था। मनोज तिवारी ने रानीगंज थाने में अपलिकेशन देखकर अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। जब इस बात की जानकारी रानीगंज थाना प्रभारी पवन त्रिवेदी से ली गई तो उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है पीड़ित की तरफ से एप्लीकेशन दिया गया है। और जो भी दोषी होगा जल्द से जल्द उनके ऊपर कठोर कार्रवाई की जाएगी। खबर लिखे जाने तक अभी तक पीड़ित का मुकदमा रानी जन थाने में नहीं दर्ज हुआ है।




