गोंडा

योग से दूर होगा विद्यार्थियों का तनाव और बनेगी सेहत : सुधांशु द्विवेदी

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

गोण्डा । परीक्षा का समय नजदीक आते ही छात्र-छात्राएं तनाव में आ जाते हैं। उनके मन में एक ही सवाल बार-बार आता है कि परीक्षा में उनके अंक कितने आ पाएंगे इसी क्रम में आयुर्वेदिक चिकित्सालय (योग वेलनेस सेंटर ) पंडरी कृपाल गोंडा, के योग प्रशिक्षक सुधांशु द्विवेदी द्वारा विद्यार्थियों को परीक्षा के तनाव से बचने व स्वस्थ रहने के लिए योग-ध्यान एवं उचित खान- पान के माध्यम से परीक्षा के तनाव से बचने व एकाग्रता एवं आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए   उन्होंने बताया की परीक्षा के इस समय में विद्यार्थियों को घबराना नहीं चाहिए। विद्यार्थी परीक्षा की तैयारी तो करें, लेकिन उन्हें अपनी दिनचर्या को अनुशासित करना अति आवश्यक है। सुबह में योगाभ्यास सबसे जरूरी है और उचित खान पान का होना भी अति आवश्यक है। योग के जरिए विद्यार्थी तनाव को दूर रख सकते हैं। जैसे अनुलोम-विलोम, भ्रामरी एवं उदगीत आदि का नियमित अभ्यास करने की सलाह दी।अंत में योगाचार्य ने बताया कि योग के जरिए विद्यार्थी परीक्षा में बेहतर अंक ला पाएंगे। बल्कि इससे उनकी सेहत में भी सुधार होगा।जिससे आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे।

पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन रेंज द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों से अवगत कराया गया जिसके क्रम में पुलिस अधीक्षक गोंडा संतोष कुमार मिश्रा द्वारा देर रात्रि में ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मीटिंग आहूत कर अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण, निरीक्षक प्रज्ञान व प्र0नि0/थानाध्यक्ष को माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा कानून व्यवस्था के दृष्टिगत दिए गए दिशा निर्देशों से अवगत कराया गया तथा अक्षरश: अनुपालन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button