गोंडा
रंजिश को लेकर दो सगे भाई भिड़े, आधा दर्जन घायल

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
गोण्डा। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में रंजिश को लेकर दो सगे भाई आपस मे भिड़ गये और जमकर लाठी डंडा चलाया। जिस में आधा दर्जन लोग दोनो तरफ से घायल हो गए। इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के भुल भुलिया गांव के निवासी 50 वर्षिय सुनीता देवी पत्नी फूल चन्द्र, 35 वर्षिय लल्लू फूल चन्द्र, 40 वर्षिय राम गोपाल पुत्र हनुमान प्रसाद दूसरे पक्ष से बृज मोहन 30 वर्षिय पुत्र हनुमान प्रसाद, 45 वर्षिय गुलाब वती पत्नी राम किशुन, 15 वर्षिय विट्टू कुमारी पुत्री राम किशुन को चोट लगी है। बृज मोहन ने बताया कि फूल चन्द्र का नाली का पानी उस के घर मे जा रहा था। उसी को लेकर दोनों भाई आपस मे भिड़ गए। तहरीर पर दोनो तरफ से मार पीट का मुकदमा लिखा गया है।




