गोंडा

रक्तदान शिविर का आयोजन

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

मनकापुर/(गोंडा) : भारतीय जनता पार्टी प्रणित भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव श्री सर्वेश पाठक के जन्मदिन के उपलक्ष में पूरे देश के साथ प्रदेश तथा जनपद के जिला अध्यक्षों ने अपने-अपने जनपदों के चिकित्सालयों में रक्तदान सिबिर का आयोजन किया । इसी क्रम में जनपद गोंडा के जिला अस्पताल में लगभग 2 दर्जन से अधिक पदाधिकारियों के साथ रक्तदान किया गया।

सर्वप्रथम राजेश कुमार तिवारी ने रक्तदान किया रक्तदान के उपरांत श्री तिवारी ने कहा मैं अपनी आंखों से न देखते हुए भी श्री पाठक के जन्मदिन पर रक्तदान करने आया हूं सभी को रक्तदान करना चाहिए , जिससे किसी जरूरतमंद को इसका लाभ मिल सके और उसकी जिंदगी बच सके। वही प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शुक्ला ने रक्तदान करते हुए लोगों से रक्तदान करने की अपील की।

और कई लोगों ने भी राष्ट्रीय महासचिव के जन्मदिन पर रक्तदान किया। मौके पर जिला अध्यक्ष राहुल भारती, जिला संयोजक शांति भूषण तिवारी, भूपेंद्र कुमार तिवारी, कृष्ण मोहन, सुमित शुक्ला ,दिनेश लाल गुप्ता आदि सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button