कला-साहित्य

रक्षाबंधन

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

भाई,बहन की ढाल कठोर,

क्षण -क्षण उसे बचाता ।

रक्षार्थ लिया गया वचन,

रक्षा बंधन याद दिलाता ।

बहन प्रेम वश भैया के लिए,

अपने प्राण  निछावर करती,

भाई के दुःख से दुःखी होती,

खुशियों में सागर भरती।

भाई अपनी बहन की खातिर,

सारी दुनिया से लड़ जाता।

कितनी खुशी दे दूं बहना को,

है पल -पल लाड़ लड़ाता।

पर अब इस रिश्ते पर भी,

परतों धूल लगी है जमने।

नेग,दिखावे में बदल गया,

अब लगे चढ़ावे चढ़ने।

इससे मुक्त करो मेरे भाई,

यह नहीं दिखावे का रिश्ता।

माता-पिता कीअमर निशानी,

बस प्यार ही प्यार है बसता।

अनुपम चतुर्वेदी,सन्त कबीर नगर, उ०प्र०

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button